Publishing Details
Contact & Outreach
About This Podcast
Introducing "Bhaunchak," your new favorite podcast that dives into the world's most bizarre and hilarious news stories. Join Jamshed Qamar Siddiqui as he adds a humorous twist to the strangest happenings from around the globe. Tune in for a dose of laughter and absurdity with every episode!
Explore Statistics
Recent Episodes
6 साल की सज़ा सुनने के लिए 16 साल इंतज़ार, जुर्म कबूलते ही मिली रिहाई | भौंचक
गौतम बुद्ध नगर के एक शख्स डकैती के आरोप में 16 साल तक विचाराधीन कैदी के तौर पर जेल में बंद रहा। अदालत में अब जब उसने अपना गुनाह कबूल किया तो आज़ाद हो गया, सुनिये भौंचक ख़बर
दामाद जी को सरप्राइज़ देने के लिए केक में छुपाई थी सोने की अंगूठी | भौंचक
महाराष्ट्र में एक पालतू बिल्ली वो अंगूठी खा गई जो दामाद को देने के लिए एक केक में छुपाई गयी थी, फिर कैसे निकली अंगूठी, सुनिये भौंचक में
जबलपुर: बेशर्मी के फूल देते हुए कहा, "ऐसी अधिकारी दोबारा न आए" | भौंचक
जबलपुर में एक छात्र ने रिटायर हो रहे जनजातीय कार्य विभाग के अधिकारी को 'बेशर्म' के फूल तोहफे में क्यों दिये, सुनिये भौंचक ख़बर
डिलीवरी के वक्त पता चला, 33 और 34 फ्लोर तो बनाना ही भूल गए | भौंचक
बिल्डर्स ने ऐसा ठगा कि जो फ्लोर था ही नहीं वो बेच दिया, सुनिये पूरी भौंचक ख़बर
ज़ेवर की वीडियो बनाने वाली Youtuber के घर चोरी, चोर ले गए ज़ेवर| भौंचक
मध्यप्रदेश के शिवपुरी में अपने ज़ेवर की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालना एक महिला को भारी पड़ गया, सुनिये भौंचक
केरल: नौकरी का जॉइनिंग लेटर इतना लेट हुआ कि रिटायरमेंट की उम्र में मिल पाया | भौंचक
केरल में अब्दुल मजीद को उनकी जॉइनिंग का लेटर बीस साल के बाद क्यों मिला? जानिये भौंचक में
"घर में कितने लोग हैं" पूछने पर जनगणना कर्मी को चोर समझ कर दौड़ाया | भौंचक
बिहार में जनगणना करने आए लोग गांव वालों को संदिग्ध लगे क्योंकि वो पूछ रहे थे "कितने लोग हैं घर में?" खबर फैल गयी कि ये लोग चोरी की योजना बना रहे हैं. फिर क्या हुआ जानिये भौंचक में
टेप निकालकर केला कौन ले गया? पुलिस खंगाल रही CCTV | भौंचक
फ्रांस के म्यूज़ियम की ये आर्ट वर्क पहले भी बहुत सुर्खियां बटोर चुकी है लेकिन अब ये चोरी हो गयी, सुनिये भौंचक
अमेरिका : मच्छरों की बढ़ती आबादी रोकने के लिए गूगल कर रहा है मदद | भौंचक
गूगल ने खास तरह के मच्छर विकसित किये हैं जो बढ़ी तादाद में छोड़े जाएंगे, जब ये मच्छर बाहर मौजूद जंगली मच्छरों के साथ प्रजनन करेंगे तो अंडे विकसित नहीं होंगे... सुनिये भौंचक ख़बर
आंध्र प्रदेश: शादी से पहले होने वाले दामाद के चालान चेक करवाए | भौंचक
शादी से पहले अब तक तो कुंडली चेक की जाती थी लेकिन अब ये देखा जा रहा है कि लड़के ने सड़क पर कितने नियम तोड़े हैं, सुनिये भौंचक
'बाल नहीं तो दिहाड़ी नहीं!' सरकारी ऐप का नखरा देख मजदूर ने लगाया ग़ज़ब जुगाड़: भौंचक
तेलंगाना के कोमतीपल्ली में तकनीक को 'बुड़बक' बनाने का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक मनरेगा मजदूर का मुंडन क्या हुआ, सरकारी फेस रिकग्निशन ऐप ने उसे पहचानने से ही इनकार कर दिया. फिर जो…
गाज़ियाबाद: 1 रुपए के लिए पेट्रोल पंप कर्मचारी के साथ मारपीट | भौंचक
गाज़ियाबाद के मुरादनगर में 1 रुपए के विवाद में ग्राम प्रधान के भांजे ने पहले कर्मचारी को धमकाया और फिर साथियों संग उसकी पिटाई की. फिर क्या हुआ सुनिए आज के भौंचक में
मयखाने के आगे बांटी मुफ्त की शराब, धर लिए गए ठेकेदार | भौंचक
चंडीगढ़ में एक शराब ठेके के बाहर कुछ लोगों ने बर्फ के गोलों में जामुन फ्लेवर वोडका मिलाकर मुफ्त में बांटना शुरू कर दिया। देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई आगे क्या हुआ जानिए आज के भौंचक में
बिजनौर में अजीबोगरीब चोरी, कुत्ता ले उड़ा 1 लाख की गड्डी | भौंचक
उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. यहां गली के कुत्ते ने एक बाइक की डिग्गी से 1 लाख रुपये चुरा लिए. क्या है पूरा मामला और कुत्ते ने कैसे किया ये कारनामा, सुनिए आज की 'भौंचक' ख़बर…
15 दिनों में तीन आशिक टावर पर चढ़े, पुलिस मनाने में लगी | भौंचक
शाहजहांपुर में पुलिस क्यों परेशान है आशिकी टावर से, सुनिये पूरी ख़बर भौंचक में
57 दिन जेल में रहा इंजीनियर, अब मिलेगा हर्जाना | भौंचक
MP हाइकोर्ट ने आमचूर पाउडर को हेरोइन मानकर एक इंजीनियर को जेल भेज दिया था, अब 16 साल बाद इस पर फैसला आया है, सुनिये भौंचक
दो दिनों में साढ़े पांच मिलियन युवा कॉकरोच पार्टी से जुड़े | भौंचक
एक नया ऑनलाइन ग्रुप जिसका नाम रखा गया कॉकरोच जनता पार्टी, क्या है ये ग्रुप और क्यों इससे सियासत में बदलाव की उम्मीद की जा रही है, सुनिये भौंचक में
श्रीनगर: पाक से आतंक फैलाने आया था, सोचा हेयर ट्रांसप्लांट भी करवा लूं | भौंचक
ये कहानी है पाकिस्तान से आए एक आतंकवादी की जिसे पुलिस ने सिक्योरिटी एजेंसियों ने गिरफ़्तार किया है। उसने पूछताछ में बताया कि उसने श्रीनगर में अपने बालों का भी ट्रांसप्लांट करवाया था, सुनिये भौंचक ख़बर
लखनऊ: कुर्सी, मेज़, हैंडल छूते ही लग रहा करंट, KGMU से क्यों आ रही शिकायतें | भौंचक
लोगों को क्यों लग रहा है बार-बार करेंट, KGMU में लगातार बढ़ रहे हैं मामले. कुछ भी छूने पर लग रहा है तेज़ का झटका, सुनिये पूरी ख़बर
मध्यप्रदेश: बंदी गृह को मुर्गियों के दरबे की तरह इस्तेमाल करने का आरोप | भौंचक
छतरपुर में एक पुलिस चौकी का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें लॉकअप में मुर्गी टहलती दिख रही है, इसके बाद गांव वालों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं, सुनिये भौंचक
Frequently Asked Questions
Bhaunchak has published 484 episodes since July 2024, covering topics in Comedy.
Bhaunchak is currently highly active with new episodes daily. Average episode length is 2m.
Sign up on Grep.FM to access contact details for Bhaunchak, including email and social media links.